जयमाला के बीच चली गोली: सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, शादी का जश्न मातम में बदला

शादी का खुशियों भरा माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी...

Nitish Keshri
By
Nitish Keshri
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज,...
3 Min Read

बिहार के बक्सर जिले के चौसा में शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार और दहशत में बदल गईं, जब जयमाला की रस्म के दौरान एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई बारात के स्वागत के बाद शादी की रस्में चल रही थीं। द्वारपूजा के बाद जैसे ही दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म निभा रहे थे, तभी यह खौफनाक घटना हो गई।

IMG COM 20260226 0402161

बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला पहनाकर स्टेज पर खड़े थे और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद दुल्हन का कथित प्रेमी अचानक मंच के पास पहुंचा और पिस्टल निकालकर दुल्हन पर गोली चला दी। गोली सीधे दुल्हन को लगी और वह स्टेज पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली चलते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद परिजनों और मौजूद लोगों ने घायल दुल्हन को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और शादी की रस्में बीच में ही रोक दी गईं।

वायरल वीडियो से सनसनी

इस पूरी वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसमें जयमाला के दौरान अचानक गोली चलने और लोगों के जान बचाकर भागने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक दुल्हन का परिचित है और शादी से नाराज था। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े: संकट की घड़ी में युवा साथी झारखंड ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया आर्थिक सहयोग


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Share This Article
Follow:
नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।