Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

On: January 19, 2026 11:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण (हजारीबाग)। आदिम जनजाति की बिरहोर महिला पार्वती देवी की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण पहुंचे और वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फरहाना महफूज सहित अन्य चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आपात बैठक की। सिविल सर्जन ने दो दिन पूर्व हुई पार्वती देवी की मौत के संबंध में चिकित्सकों से विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह आरोप बेहद गंभीर है कि समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण बिरहोर महिला की मौत हुई। इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी।

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

डॉ. अशोक कुमार ने कहा यदि जांच में यह साबित होता है कि लापरवाही के कारण बिरहोर महिला की मौत हुई है, तो संबंधित कर्मियों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी सिविल सर्जन के साथ बरही एसडीओ जोहन टुडू और चौपारण बीडीओ नितेश भास्कर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके पर सिविल सर्जन से पूरे मामले की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त हजारीबाग द्वारा इस प्रकरण पर तत्काल जांच का आदेश दिया गया था, जिसके बाद यह निरीक्षण किया गया। सूत्रों के अनुसार, जब सिविल सर्जन अस्पताल पहुंचे, उस समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फरहाना महफूज अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। जांच की सूचना मिलने के बाद वे दोपहर करीब 12 बजे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचीं। इस पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि जब प्रभारी ही समय पर ड्यूटी पर नहीं आतीं, तो बाकी कर्मियों से क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार की ओर से आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विभिन्न योजना चलाई जा रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं। सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

इसे भी पढ़ें: सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment