Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : एनजीटी के आदेश के बावजूद चौपारण में खुलेआम बालू तस्करी जारी, वाहन मालिक बाइक से करते हैं पेट्रोलिंग

On: January 19, 2026 11:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : एनजीटी के आदेश के बावजूद चौपारण में खुलेआम बालू तस्करी जारी, वाहन मालिक बाइक से करते हैं पेट्रोलिंग

चौपारण : एनजीटी के आदेश के बावजूद चौपारण में अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है. माफिया खुलेआम बालू निकाल कर सिस्टम को चुनौती दे रहे हैं. इसका जीता जागता उदाहरण चौपारण का चोरदाहा चेक पोस्ट है. तस्कर धड़ल्ले से बालू लदे ट्रैक्टर पार कर रहे हैं. चौपारण में प्रतिदिन रात के अंधेरे में 10 बजे के बाद करीब 70-80 ट्रैक्टर अवैध बालू की ढुलाई हो रही है.
Craft Samachar Advertisement
खनन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है. कार्रवाई की जा रही है, लेकिन बालू तस्करी का धंधा पूरी तरह से नहीं रुक रहा है. खनन विभाग और प्रशासन के बीच तालमेल की कमी का फायदा भी बालू माफिया उठाते रहे हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक राज्य की सभी नदियों से बालू उठाव पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद बालू माफिया चौपारण में धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं. बालू माफिया बेखौफ होकर प्रखंड क्षेत्र के हर नदी से कहीं दिन के उजाले में तो कहीं रात के अंधेरे में बालू उठाव कर रहे हैं.

वाहन मालिक पूरे मार्ग पर बाइक से गश्त करते हैं

बालू की अवैध ढुलाई के दौरान वाहन मालिक पूरे रूट पर बाइक से गश्त करते हैं और प्रशासनिक गतिविधियों पर नजर रखते हैं. एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि जब भी टीम कार्रवाई के लिए निकलती है तो इसकी सूचना पहले ही पहुंच जाती है। ऐसे में ट्रैक्टर को रोककर छिपा दिया जाता है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment